Rewari News : एग्रो कृषि फार्म में सम्मान समारोह आयोजित, विधायक लक्ष्मण यादव ने किसानों को किया सम्मानित

प्रकाशित: 22 मार्च 2026, 1:34 AM
एग्रो कृषि फार्म में सम्मान समारोह आयोजित, विधायक लक्ष्मण यादव ने किसानों को किया सम्मानित

धारूहेड़ा: रेवाड़ी जिले में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों और कृषि अधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से अरावली किसान क्लब की ओर से सोमवार धारूहेड़ा एग्रो फार्म में सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस मौके विधायक लक्मन यादव मुख्य अतिथि व इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मिर्जापुर के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।Rewari News

इस मौके पर विभिन्न ब्लॉकों से चुने गए प्रगतिशील किसानों और कृषि विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। क्लब के प्रधान यशपाल खोला ने बताया कि क्लव की ओर से प्राकृतिक खेती से जुड़े प्रशिक्षण कराई जाती है, ताकि किसान आधुनिक और वैकल्पिक खेती तकनीकों को बेहतर तरीके से समझ सकें।Rewari News

एग्रो कृषि फार्म में सम्मान समारोह आयोजित, विधायक लक्ष्मण यादव ने किसानों को किया सम्मानित
एग्रो कृषि फार्म में सम्मान समारोह आयोजित, विधायक लक्ष्मण यादव ने किसानों को किया सम्मानित

इस मौके पर जिले के सभी सात ब्लॉकों से चयनित सत्यवान, कुलदीप, महिपाल, देवेंद्र, चंद्रहास, अनिल, योगेश, विक्रम, अभिषेक, राकेश, कुलदीप, अशोक, सुरेंद्र, रोहतास, संदीप, मुकेश व राजेश किसान व कृषि विभाग और विभिन्न कृषि संस्थानों से जुड़े 15 कृषि अधिकारियों और विशेषज्ञों को भी उनके योगदान के आधार पर सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर दिनेश, नरेश कौशिक, डॉ बलबीर, कपूर सिंह, दीपक यादव , सुभाष, हरीश, राहुल,सतीश, नरेश आदि मौजूद रहे।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now