मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

20 November 2025 Ka Rashifal: 20 नवम्बर 2025 का राशिफल अमावस्या का शुभ योग बनाएगा तरक्की के मौके, जानें आपका भाग्य

On: November 20, 2025 10:46 AM
Follow Us:
20 November 2025 Ka Rashifal: 20 नवम्बर 2025 का राशिफल अमावस्या का शुभ योग बनाएगा तरक्की के मौके, जानें आपका भाग्य

20 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या है और गुरुवार का दिन है। दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक अमावस्या रहेगी, फिर प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। आज रुद्रव्रत भी रखा जाएगा। सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक शोभन योग और 10 बजकर 59 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। आज स्नान दान की विशेष अमावस्या भी मानी जा रही है। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का हाल।

मेष राशि

आज आपके अंदर नई ऊर्जा रहेगी। ऑफिस में किसी व्यक्ति का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम आसान होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात आपको खुशी देगी। शाम को आप किसी पार्टी या रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें  Political: चुनाव आयोग ने जारी किए आवश्यक निर्देश, जानिए क्या करना है और क्या नहीं करना

वृषभ राशि

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आप किसी काम को करने के नए तरीके सोचेंगे जिससे काम जल्दी होगा। मित्रों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ काम पूरा होने से मन हल्का होगा।

मिथुन राशि

आज आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विरोधी अफवाह फैला सकते हैं लेकिन आपको नज़रअंदाज़ करके आगे बढ़ना है। आपका मिलनसार स्वभाव लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा।

कर्क राशि

आज अचानक किसी ऑफिस कार्य के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। काम समय से पूरा होगा।

यह भी पढ़ें  Political News: पाकिस्तान में रोटी के लिए छीना- झपटी हो रही, हम फ्री में राशन दे रहे : Yogi Adityanath

सिंह राशि

आज मनोरंजन से भरा दिन रहेगा। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसमें सहयोगियों का साथ मिलेगा। पिता का आशीर्वाद आपकी ताकत बनेगा।

कन्या राशि

आज परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है इसलिए अपनी डाइट का ध्यान रखें।

तुला से मीन राशि

बाकी सभी राशियों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। कहीं बड़ा फैसला लेना हो तो सोच-समझकर लें। संतान से जुड़ी चिंता या खुशी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में कुछ सुधार होगा और पुराने काम पूरे होने के संकेत हैं।

यह भी पढ़ें  Dharuhera: NH 48 पर लिफ्ट देकर अपहरण करके की थी लूटपाट, ढाई साल बाद यूं चढा हत्थे ?

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now