Haryana News: रेवाड़ी के वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रेवाड़ी के सक्रिय सदस्य डॉ. आदेश सक्सेना को एसोसिएशन ऑफ ऑटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया हरियाणा स्टेट ब्रांच की ओर से लाइफ-टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025 के लिए चुना गया है। बता दे उनके यह सम्मान उनके लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में दिए जा रहे उत्कृष्ट योगदान, उच्च स्तर के चिकित्सकीय आचरण और समुदाय के प्रति उनकी सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया जा रहा है।
फरीदाबाद में होगे सम्मानित: आईएमए रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. दीपक शर्मा, सचिव डॉ. मनीष तनेजा, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. कृतिका पांडे और कोषाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार सहित सभी पदाधिकारियों ने डॉ. सक्सेना को बधाई दी। उन्होंने बताया कि डॉ. आदेश सक्सेना को यह पुरस्कार फरीदाबाद में होने वाले आगामी समारोह में दिया जाएगा।Haryana News
उन्होंने कहा कि डॉ. सक्सेना का निस्वार्थ सेवाभाव, निष्ठा और ईमानदारी पूरी चिकित्सक बिरादरी के लिए प्रेरणादायक है। संगठन ने इसे न केवल आईएमए बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की उपलब्धि बताया। डॉ. सक्सेना ने मरीजों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और व्यावसायिक नैतिकता के साथ हमेशा चिकित्सा सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया है।Haryana News

















