धारूहेड़ा: गोरक्ष दल हरियाणा संगठन की टीम ने रविवार देर रात को गोकशी के लिए ले जा रहे गौ तस्करों के चंगुल से 5 गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस व टीम ने एक गोतस्कर को काबू कर लिया जबकि चार अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया तथा गोवंश को गोशाला रेवाड़ी में छुडवाय दिया है। Haryana
काबू किए आरोपित की पहचान नूंह के गांव पला के रहने वाले राहुल के रूप में हुई है। थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में गोरक्ष दल हरियाणा संगठन व नंदू गौशाला के प्रधान रोहित यादव ने बताया कि उनको सूचना मिली थी रेवाड़ी से गोतस्कर एक पिकअप में गोवंशों को लादकर धारूहेड़ा की ओर से आ रहे है। टीम ने जब पिकअप का पीछा किया तो आरोपियों ने चलती पिकअप से रामगढ़ के पास गायों को फेंक दिया। Haryana

गौतस्करों ने चलती पिकअप से 5 गोंवशों को फैंका, जानिए कैसे चढे हत्थे
टीम ने थाना धारूहेडा व डायल 112 पर रात को सूचना दी। पिकअप का पीछा करते हुए गांव आकेडा के पास पिकअप का टायर पंक्चर होने पर चार आरोपित फरार हो गए जबकि एक आरोपी नूंह के गांव पला के रहने वाले राहुल को भागते हुए काबू कर लिया है। थाना प्रभारी कश्मीर ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया है तथा एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Haryana

















