Blast in Sirsa: हरियाणा के इस शहर में फिर हुआ ब्लास्ट, आग से छह वाहन जलकर राख

प्रकाशित: 11 सितंबर 2026, 10:32 PM
BLAST

Blast in Sirsa: हरियाणा में एक ओर बडा हादसा टल गया। हरियाणा के सिरसा के आरएसडी कॉलोनी में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब चार्जिंग में लगी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि कुछ ही सेकंड में आग गैलरी में खड़ी अन्य स्कूटियों और बाइक तक फैल गई। देखते ही देखते पांच स्कूटी और एक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना के समय मकान मालिक सुरेश गोयल घर पर ही मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।Blast in Sirsa

बडा हादसा टला: बता दे की तेज लपटों के कारण मकान के अंदर लगे बिजली के तार पिघल गए और आंगन का फर्श भी फट गया। वहीं पास में कुल छह स्कूटी खड़ी थीं, जिनमें से दो चार्जिंग पर लगी थीं। अचानक एक स्कूटी की बैटरी फटने के बाद आग ने तेजी से बाकी वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसियों की मदद से आग को नियंत्रित करने की कोशिश की गई, लेकिन आग पर काबेू नहीं पाया गया तो बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बाद में वहां से आई टीम ने आग पर काबू पाया।Blast in Sirsa

बैट्री ब्लास्ट से लगी आग: स्थानीय लोगों का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के दौरान सुरक्षा सावधानियां बेहद जरूरी हैं। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और प्राथमिक तौर पर बैटरी ब्लास्ट को ही कारण माना जा रहा है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now