November 17 Panchang: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और सोमवार का दिन होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। त्रयोदशी तिथि आज पूरी रात पार कर कल सुबह 7:13 बजे तक रहेगी। इसके साथ ही आयुष्मान योग भी आज पूरी रात पार कर कल सुबह 8:09 बजे तक रहेगा। चित्तर नक्षत्र भी आज रात भर प्रभावी रहेगा। खास बात यह है कि आज सोम प्रदोष व्रत भी है, जो भगवान शिव का विशेष दिन माना जाता है। ऐसे शुभ संयोगों के बीच आज का दिन कई राशियों के लिए भाग्यवर्धक बनेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की भी जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल किस तरह आपके दिन को प्रभावित करने जा रहा है।
मेष से कर्क राशियों का आज का हाल: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद सुंदर रहने वाला है। आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहेगी और आप मन से मजबूत महसूस करेंगे। दूसरों की मदद कर आपको संतुष्टि मिलेगी, वहीं व्यापार में लाभ की संभावनाएँ भी उज्ज्वल रहेंगी। वृष राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा, पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी और अनावश्यक बदलावों से बचने की सलाह दी जाती है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की भरा साबित होगा—काम में सफलता, समाज में सम्मान और परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। वहीं कर्क राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सीनियर्स की तारीफ मन को प्रसन्न करेगी, लेकिन बच्चों की सेहत ध्यान मांग सकती है।
सिंह से वृश्चिक राशि तक के लिए कैसा रहेगा दिन: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा लेकर आया है। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है, और बच्चों के साथ समय बिताने से मन खुश होगा। कन्या राशि के जातकों के व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में मजबूती आएगी। राजनेताओं को समर्थन मिलेगा और कारोबारियों की सेल बढ़ेगी। तुला राशि वाले आज खुशी से भरे रहेंगे। परिवार में सौहार्द्र बढ़ेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। वृश्चिक राशि वालों को मन की परेशानियों से राहत मिलेगी। छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बीतेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु से मीन राशि का पूरा राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज अवसरों वाला दिन है। वाणी में कठोरता से बचें और स्वास्थ्य खासकर पेट का ध्यान रखें। आय के नए स्रोत मिलेंगे और रिश्तों में अपनापन आएगा। मकर राशि वाले किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन खर्चों की अधिकता आज परेशान कर सकती है। छात्रों को पढ़ाई में ढिलाई नहीं करनी चाहिए। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शांत और खुशहाल रहेगा। प्रमोशन की खबर मिल सकती है और प्रॉपर्टी से जुड़ी अटकी डील पूरी होने के योग हैं। मीन राशि के लोगों के लिए आज उन्नति का दिन है—मेहनत का फल मिलेगा, आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

















