Haryana crime: स्टोक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 9.46 करोड़ की ठगी के दोनो आरोपी कर्नाटक से काबू

On: March 21, 2026 8:26 PM
Follow Us:
स्टोक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 9.46 करोड़ की ठगी के दोनो आरोपी कर्नाटक से काबू

Haryana crime: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने गांव पिथनवास निवासी एक व्यक्ति से स्टोक मार्केट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर 9.46 करोड़ रूपए की साइबर ठगी करने के मामले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कर्नाटक के मैसूर के क्रॉस रोड गोसिया नगर निवासी मोहम्मद आफताब व मैसूर के क्रॉस रोड मंडी मोहल्ला हाल आबाद शांति नगर मैसूर निवासी मोहम्मद अबूबकर सिद्दकी के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।Haryana crime

जांचकर्ता ने बताया कि गत 22 सितंबर को गांव पिथनवास निवासी जयकृष्ण आभीर ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर व्हाट्स एप ग्रुप से जुड़ा था। जिसके बाद उसका व्हाट्स पर आरोपियों से संवाद होना शुरू हो गया। आरोपियों ने उससे स्टोक मार्केट मे इन्वेसमैन्ट करने की बात कह कर एक मोबाइल एप्लीकैशन RUSEL-C CM नाम से उसके मोबाइल मे इन्सटोल करवा दी।Haryana crime

इसके बाद आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9 करोड 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज कियाHaryana crime
था।

संलिप्त चार आरोपी जिला गुरूग्राम के नरहेड़ा निवासी अजय ओमपाल, बिहार के जिला पटना के वैस्टेर रामकृष्णत नगर निवासी पृथ्वी राज चौहान, बिहार के जिला पटना के विकर सैक्सजन कॉलोनी कंकडबाग निवासी तरूणचन्द्रम झां व कोलकाता के गोबरा गोरस्थान रोड निवासी शुभम माली को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।Haryana crime

जो इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त दो और आरोपी कर्नाटक के मैसूर के क्रॉस रोड गोसिया नगर निवासी मोहम्मद आफताब व मैसूर के क्रॉस रोड मंडी मोहल्ला हाल आबाद शांति नगर मैसूर निवासी मोहम्मद अबूबकर सिद्दकी को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी मोहम्मद आफताब के खाते से 17 लाख 97 हजार 697 गए थे। जबकि आरोपी मोहम्मद अबूबकर सिद्दकी ने मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now