Haryana News: बड़ी राहत! सरकार ने TGT टीचर्स का कार्यकाल बढ़ाया, शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश

On: October 31, 2025 3:12 PM
Follow Us:
Haryana News: बड़ी राहत! सरकार ने TGT टीचर्स का कार्यकाल बढ़ाया, शिक्षा विभाग ने जारी किए नए निर्देश

Haryana News: हरियाणा के ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर यानी टीजीटी अध्यापकों के लिए एक खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कार्यरत सभी अनुबंधित टीजीटी शिक्षकों का कार्यकाल 30 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे हजारों शिक्षकों को राहत मिली है जो अपने कार्यकाल खत्म होने के बाद असमंजस में थे।

शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश

शिक्षा विभाग ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि बिना विभागीय अनुमति के किसी भी शिक्षक को कार्यमुक्त न किया जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों में पढ़ाई का काम बिना किसी रुकावट के चलता रहे और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

आर्ट और फिजिकल एजुकेशन टीचरों को भी लाभ

मौलिक शिक्षा के महानिदेशक द्वारा जारी आदेशों में यह भी कहा गया है कि आर्ट और फिजिकल एजुकेशन असिस्टेंट पदों पर कार्यरत शिक्षकों का कार्यकाल भी 30 नवंबर तक बढ़ाया गया है। इसका मतलब है कि अब ये शिक्षक भी अपनी सेवाएं नवंबर के अंत तक जारी रख सकेंगे।

पहले से बढ़ाई गई सेवाओं पर भी लागू होगा आदेश

निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों का कार्यकाल पहले ही बढ़ाया जा चुका है, वे भी 30 नवंबर तक कार्यरत रहेंगे। सभी स्कूल प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी शिक्षक बिना पूर्व अनुमति के कार्यमुक्त न किया जाए।

विभाग ने यह भी कहा है कि यदि किसी शिक्षक को किसी कारण से कार्यमुक्त करने की आवश्यकता होती है, तो संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाए। इसके बाद ही निदेशालय से अनुमति लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है। यह आदेश हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पूर्व निर्धारित नियमों और शर्तों के अनुसार ही लागू रहेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now