Haryana News: ये रोड बनेगी फोरलेन, इन गांवों में जमीनो के भाव छूने लगे आसमान

On: March 21, 2026 8:28 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा में विकास की रफ्तार तेज, यह रोड बनेगी फोरलेन, सीएम सैनी ने दिए सख्त निर्देश

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि मिर्जापुर रोड को फोरलेन बनाया जाएगा जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-9 और राष्ट्रीय राजमार्ग-52 को जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फतेहाबाद के सेक्टर-9 में बन रहे 200 बिस्तरों के अस्पताल और गुरुग्राम में तैयार हो रहे नए न्यायिक परिसर “टॉवर ऑफ जस्टिस” का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए।

जनता को समय पर मिले सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी विभाग द्वारा विकास परियोजनाओं में रुकावट डालने की स्थिति में उस विभाग के प्रतिनिधियों की उपस्थिति समीक्षा बैठकों में सुनिश्चित की जाएगी। उनका कहना था कि सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करना जरूरी है ताकि जनता को इन सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

मुख्यमंत्री सैनी ने जोर दिया कि कई बार अंतर विभागीय विवादों के कारण परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पातीं जिससे नागरिकों को असुविधा होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों का तुरंत समाधान किया जाए और जानबूझकर देरी करने वाले विभागों की पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि देरी से न केवल परियोजना की लागत बढ़ती है बल्कि जनता को उसका लाभ भी देर से मिलता है।

मुख्यमंत्री ने 75 करोड़ रुपये की लागत से चल रही सात प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। इनमें हिसार में मिर्जापुर रोड को एनएच-9 से एनएच-52 तक जोड़ने वाली सड़क, बुढलाडा-रतिया-फतेहाबाद-भट्ट-भादरा रोड, घोगरीपुर से दिल्ली सीमा तक रिलीफ रोड, नोएडा-फरीदाबाद-गुरुग्राम मास्टर रोड, फरीदाबाद की दो लिंक रोड्स, गुरुग्राम न्यायिक परिसर और फतेहाबाद अस्पताल शामिल हैं।

समय सीमा में पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हों। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार विकास के हर कार्य को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now