मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: अंबाला एयरबेस पर राष्ट्रपति मुर्मू का जलवा, पहली बार महिला राष्ट्रपति पहुंचीं एयर फोर्स स्टेशन

On: October 29, 2025 4:16 PM
Follow Us:
Haryana News: अंबाला एयरबेस पर राष्ट्रपति मुर्मू का जलवा, पहली बार महिला राष्ट्रपति पहुंचीं एयर फोर्स स्टेशन

Haryana News: बुधवार का दिन हरियाणा के अंबाला के लिए खास रहने वाला है क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार यहां के एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगी। यह दौरा पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। एयर फोर्स की तरफ से फिलहाल राष्ट्रपति के कार्यक्रम का पूरा एजेंडा जारी नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह दौरा बेहद अहम रहेगा।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दौरे के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों की तकनीक और उनके संचालन से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकती हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति राफेल विमान से अंबाला एयरबेस का चक्कर भी लगा सकती हैं। यह देश की रक्षा शक्ति और तकनीकी सामर्थ्य को करीब से समझने का एक बड़ा मौका होगा।

यह भी पढ़ें  Breaking News: रेवाड़ी में 22 जगह होगें विराट हिंदू सम्मेलन

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह करीब 8 बजे दिल्ली से अपने विशेष विमान के जरिए अंबाला के लिए रवाना होंगी। लगभग एक घंटे में उनका विमान अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर उतरेगा। वहां पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति एयर फोर्स अधिकारियों को संबोधित करेंगी और देश की वायुसेना की उपलब्धियों की सराहना करेंगी।

राष्ट्रपति का यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चलेगा। उसके बाद वह अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो जाएंगी। पूरे एयर फोर्स स्टेशन को इस दौरान हाई सिक्योरिटी में रखा जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं ताकि दौरे के दौरान कोई भी दिक्कत न हो।

यह भी पढ़ें  Rewari: पंंचायत समिति नाहड पूनम देवी के कागजात मिले सही, अब नहीं होगें उपचुनाव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में सुरक्षा कारणों से किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही खबर है कि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। अंबाला के लोग भी इस ऐतिहासिक पल को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि यह पहली बार होगा जब कोई महिला राष्ट्रपति अंबाला एयर फोर्स स्टेशन का दौरा करेंगी।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now