मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा के खिलाड़ियों को बड़ा झटका, ग्रेडेशन सर्टिफिकेट रद्द, कारण जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान

On: October 22, 2025 10:47 AM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा के खिलाड़ियों को बड़ा झटका, ग्रेडेशन सर्टिफिकेट रद्द, कारण जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान

Haryana News: हरियाणा खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी हरियाणा स्टेट गेम्स 2025 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाले सर्टिफिकेट के आधार पर अब कोई स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट (खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र) जारी नहीं किया जाएगा। खेल विभाग के प्रधान सचिव की ओर से हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

स्पष्ट किया गया नियम

पत्र में कहा गया है कि स्टेट गेम्स के प्रचार में यह कहा जा रहा है कि प्रतियोगिता के सर्टिफिकेट से खिलाड़ियों को ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया कि 15 नवंबर 2018 की अधिसूचना के अनुसार हरियाणा स्टेट गेम्स के सर्टिफिकेट ग्रेडेशन के लिए मान्य नहीं हैं।

यह भी पढ़ें  Star Health Claim Reject: मरीज का क्लेम रिजेक्ट करने पर स्टार हेल्थ पर कोर्ट का एक्शन, मुआवजा देने का आदेश

कौन सी प्रतियोगिताएं मान्य हैं

खेल विभाग ने कहा कि केवल वही टूर्नामेंट और प्रतियोगिताएं ग्रेडेशन के लिए मान्य हैं, जो विभाग द्वारा स्वीकृत और अधिसूचना में सूचीबद्ध हैं। स्टेट गेम्स बड़े स्तर पर आयोजित होने के बावजूद वर्तमान में मान्य प्रतियोगिताओं की सूची में शामिल नहीं हैं। इसलिए, इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाले प्रमाण पत्र के आधार पर किसी भी स्तर का खेल ग्रेडेशन प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा।

खिलाड़ियों के लिए चेतावनी

खेल विभाग ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे किसी भी आयोजन में भाग लेने से पहले उसकी मान्यता अवश्य जांच लें। इससे ग्रेडेशन या नौकरी संबंधी लाभों के लिए बाद में किसी भी प्रकार की गलतफहमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों की महिला स्टाफ को मिलेगी पुरुषों से ज्यादा छुट्टियां, नए नियम तुरंत किए जाएंगे लागू

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now