Haryana News: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी जल्द MWB कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में आयेंगे, पत्रकारों के लिए बड़ी खुशखबरी

On: March 21, 2026 8:41 PM
Follow Us:
Haryana News Haryana CM Nayab Singh Saini will soon attend the MWB event as the chief guest great news for journalists

Haryana News: हरियाणा में पत्रकारों के कल्याण के क्षेत्र में लगातार काम कर रही मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (MWB) के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को MWB के प्रांतीय स्तर के कार्यक्रम में मुख्यातिथि बनने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार चुनावों के बाद वे इस कार्यक्रम में आएंगे।

चंद्र शेखर धरणी ने बताया कि MWB पहली ऐसी संस्था है जो किसी भी पत्रकार से इंश्योरेंस के लिए कोई शुल्क नहीं लेती। यह कदम पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा का आवरण तैयार करता है। हाल ही में एक वरिष्ठ पत्रकार की मृत्यु के बाद MWB ने अपने द्वारा करवाई गई इंश्योरेंस पॉलिसी से उनके परिवार को 10 लाख रुपए की राशि दिलवाई थी। इसके अलावा संस्था समय-समय पर हरियाणा और चंडीगढ़ के दो दर्जन से अधिक पत्रकारों की आर्थिक सहायता भी करती रही है।

धरणी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पत्रकार कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले 11 सालों में भाजपा के शासनकाल में पत्रकारों के कल्याण के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इसमें पत्रकारों की सेवानिवृति पर पेंशन शुरू करना भी शामिल है। MWB की मांगों पर सरकार ने कई सुधार किए हैं। अब किसी पत्रकार पर एफआईआर दर्ज होने पर आरोप सिद्ध होने तक उसे सरकारी सुविधाएं जारी रहेंगी। साथ ही परिवार में दो पत्रकार होने पर दोनों को पेंशन मिलेगी।

धरणी ने बताया कि MWB लगातार गंभीर रूप से पीड़ित पत्रकारों की आर्थिक मदद करती है। तीन सदस्यीय कमेटी के माध्यम से उनकी मदद सहानुभूति पूर्वक की जाती है। इसके अलावा, गंभीर और असाध्य रोगों से जूझ रहे कई पत्रकारों को भी MWB ने आर्थिक सहायता दी है। MWB उत्तर भारत का एकमात्र ऐसा संगठन है, जो बिना किसी भेदभाव के सभी पत्रकारों की मदद करता है, चाहे वे संगठन से जुड़े हों या नहीं।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर

Leave a Comment