हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने वृद्ध आश्रम में मनाई दीपावली, बुजुर्गों को स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी आयु की दी शुभकामनाएं

On: October 21, 2025 7:58 AM
Follow Us:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपनी पत्नी सुमन सैनी के साथ पंचकूला के सेक्टर 15 स्थित वृद्ध आश्रम में दीपावली मनाई। उन्होंने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, फुलझड़ी और पटाखे चलाए और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने यहां मौजूद बुजुर्गों के साथ दीप जलाए, मिठाई बांटी और उनके साथ समय बिताया। इस मौके पर आश्रम के प्रांगण में दीपों की रोशनी और सजावट से खुशनुमा माहौल बना रहा।

 

CM SAINI DIWALI
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वृद्ध आश्रम में मनाई दीपावली, बुजुर्गों को स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी आयु की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के उन वर्गों के साथ त्योहार मनाना, जिन्हें अपने परिजनों का साथ नहीं मिल पाता, सच्चे अर्थों में सेवा और संवेदना का प्रतीक है।

दीवाली समारोह के दौरान मुख्यमंत्री दंपति ने बुजुर्गों के साथ मिलकर फुलझड़ियां जलाईं और पटाखे छोड़े। इस दौरान उन्होंने सभी से सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने और प्रदूषण से बचाव के लिए जागरूक रहने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने वृद्ध आश्रम प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान समाज की आत्मा हैं, जो बुजुर्गों को स्नेह और सम्मान से भरा जीवन देते हैं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री सैनी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीवाली सिर्फ दीपों का नहीं, बल्कि एक-दूसरे के जीवन में उजाला फैलाने का पर्व है। उन्होंने उपस्थित सभी बुजुर्गों को स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी आयु की शुभकामनाएं दीं।

उनके साथ हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पार्षद जय कौशिक भी थे।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now