Weather Alert: दीवाली के बाद फिर बदलेगा मौसम, चक्रवात का अलर्ट जारी, जानिए अपने शहर का हाल

On: October 20, 2025 8:38 PM
Follow Us:

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में दीवाली के बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार (21 अक्टूबर, 2025) को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम में हल्के बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मुंबई और कोलकाता में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री तक रह सकता है, जबकि चेन्नई में अधिकतम 32 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह शाम धुंध जाएगी: मौसम विभाग के अनुसार दीवाली के बाद सुह और शाम के समय हल्की धुंध छा सकती है। विभाग का कहना है कि त्योहारी रोशनी के बीच हवा की गुणवत्ता में गिरावट के साथ-साथ तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो सकती है।

चक्रवात की चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती दबाव के कारण अंडमान क्षेत्र में चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। विभाग का कहना है कि यह चक्रवाती प्रणाली दीवाली के अगले दिन यानि 23 अक्टूबर को चरम पर पहुंच सकती है और भारी बारिश का कारण बन सकती है। स्थानीय प्रशासन ने बंदरगाहों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

भारी बारिश की संभावना: विभाग ने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में सोमवार से बुधवार तक तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि समुद्र के ऊपर यह गति 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now