Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का मौका, जानिए कैसे करें अप्लाई

On: October 20, 2025 9:30 AM
Follow Us:
JOB NEWS USE

Haryana News: हरियाणा सरकार अब युवाओं को विदेशों में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ट्रेलर ड्राइवर के 100 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जो युवा विदेश में नौकरी करना चाहते है उनके यह सूचना बहुत जरूरी है।Haryana News

हरियाणा सरकार का यह कदम युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार दिलाने और करियर विकास के अवसर बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। पात्र उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों तक आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।Haryana News

यह भर्ती जालंधर स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, पंजाब के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 22 अक्टूबर तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दो वर्ष के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर की जाएगी।

जानिए योग्यता व शर्त: बता दे कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम एक वर्ष का ट्रेलर ड्राइविंग अनुभव होना आवश्यक है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, साथ ही अंग्रेजी की सामान्य समझ जरूरी है।

 

उम्मीदवार की आयु 24 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी के शरीर पर कोई टैटू नहीं होना चाहिए और उसके पास एक वर्ष पुराना हेवी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।Haryana News

यह भर्ती जालंधर स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, पंजाब के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 22 अक्टूबर तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दो वर्ष के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर की जाएगी।Haryana News

इजराइल में भी अवसर: हरियाणा सरकार की पहल से इजराइल में भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर खुले हैं। वहां नर्सिंग स्टाफ और होम-बेस्ड केयरगिवर पदों के लिए भर्ती जारी है। जिला स्तर पर फर्स्ट एड इंस्ट्रक्टर के 48 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल निर्धारित की गई है, जबकि इजराइल में केयरगिवर के 5000 पदों के लिए आवेदन 30 नवंबर तक किए जा सकते हैं।

 


 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now