Haryana Weather Update: हरियाणा में 27 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून, जानें आज कहां-कहां होगी बारिश

On: July 25, 2025 7:30 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update: Monsoon will be active again in Haryana from July 27, know where it will rain today

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना जताई है। जबकि  पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

2 दिन बाद 27 जुलाई को फिर से हरियाणा में मानसून एक्टिव होगा और पूरे हरियाणा में फिर से बरसात होगी। उस दिन पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

कमजोर पड़ा मानसून

25 जुलाई यानी आज से मानसून कमजोर पड़ गया है। 26 जुलाई को भी ऐसा ही रहने से बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेगी। मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है और यहां मौसम साफ रहेगा।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now