HomeHaryana NewsHaryana News: हरियाणा में 4.87 करोड़ की लागत से बनेंगी नई सड़कें,...

Haryana News: हरियाणा में 4.87 करोड़ की लागत से बनेंगी नई सड़कें, 6 महीने में पूरा होगा कार्य

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के ग्रामीण इलाकों में नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर कुल 4 करोड़ 87 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। PWD की ओर से इस कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। सड़कों के निर्माण से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी।

3 मुख्य रूटों पर होगा सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा, वे मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र में आते हैं। इनमें कई स्थानों पर सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक PWD द्वारा गांव चिंदड़ से सारंगपुर तक 4.35KM, गांव अहरवां से शेखुपुर सौत्र तक 3.20KM और गांव अहरवां से गुरुसर तक  5.34 KM लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में काफी समय से इन सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे।

6 महीने में पूरा होगा निर्माण कार्य

अब बजट को मंजूरी मिल चुकी है, तो टेंडर का प्रोसेस पूरा कर लिया गया है। निर्माण कार्य जल्द शुरु किया जाएगा। नियमों के अनुसार जिस फर्म को यह कार्य सौंपा गया है, उसे आने वाले 6 महीनों के अंदर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करना होगा।

वर्तमान में जिन सड़कों पर काम होना है , वे बहुत खराब हालत में है। इन रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments