Car Accident: रेवाड़ी-पटौदी मार्ग पर काकोड़िया गांव के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पत्थर से टकरा गई। हादसा इतना बडा था टक्कर में कार का इंजन दूर जा गिरा। ग्रामीणों ने उन्हें कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
बता दे कि पटौदी सड़क मार्ग पर शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार गांव काकोड़िया के निकट सड़क किनारे रखे निर्माणधीन फ्लाईओवर के पत्थर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का इंजन निकलकर 20 मीटर दूर आगे जा गिरा।Car Accident
एयरबैग खुलने से बाल-बाल बची जान: कार के दोनों एयरबैग खुलने की वजह से उसमें सवार दोनों लोगों की जान बच गई। उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बतााया कि काकोडिया गांव के मंदिर के समीप फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार की शाम एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार रेवाड़ी से पटौदी की तरफ जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।Car Accident
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। कार का इंजन और कुछ अन्य पार्टस निकलकर बाहर दूर जा गिरे। एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई।Car Accident
क्या है एयरबैग : बता दे कि एयरबैग एक प्रकार का तकिया होता है, जो कार के अंदर ड्राइवर और यात्रियों के सामने लगा होता है। दुर्घटना की स्थिति में जब कार अचानक रुकती है या किसी वस्तु से टकराती है तो एयरबैग तेजी से हवा से भरकर फूल जाते हैं। ये फुले हुए एयरबैग ड्राइवर और यात्रियों को आगे की ओर धकेलने से रोकते हैं, जिससे उन्हें गंभीर चोटों से बचाने में मदद मिलती है।
Advantage Of Airbags: भारत रोड एक्सिडेंट के मामले में दुनिया के सबसे बड़े देशों में से है और यहां कार-बाइक या अन्य वाहनों के हादसे में हर साल हजारों लोगों की मौत हो जाती है। ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि कार खरीदने वालों को कार के अंदर मौजूद सेफ्टी फीचर्स की भी जानकारी होना जरूरी है। कार में लग एयरबैैग ने चालक की जान बचा दी है।Car Accident
















