Dharuhera News: यहां के सेक्टर 5 स्थित एम2के काउंटी हाईटस मे बिजली कटौती गंभीर समस्या बनती जा रही है। सोसायटी के लोगो का कहना है बार-बार शिकायतों के बावजूद बिल्डर और प्रबंधन कोई ठोस समाधान नहीं दे रही हैं, जिससे सोसायटी वासियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
आरडब्लूए के प्रधान सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को लगातार 18 घंटे बिजली गुल रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पडी।
आरडब्लूए का आरोप है कि बिल्डर सिर्फ रजिस्ट्रेशन के समय सुविधाओं का वादा करता है, लेकिन कब्जा मिलने के बाद समस्याओं से मुंह मोड़ लेता है। बार-बार कॉल और शिकायतों के बाद भी बिजली की स्थायी व्यवस्था नहीं की जा रही।Dharuhera News
प्रधान ने बताया जब कि बिल्डर के पास पावर कट होने पर फोन किया कहा कि पावर हाउस से बिजली नहीं दी जा रही है। जबकि धारूहेड़ा निगम कार्यालय से पता चला कि वहां से तो लाइट जारी है। यहीं पर कोई तकनीकी खराबी है।
मंगलवार को 18 घंटे पावर कट रही जबकि चार दिन पहले भी छह घंटे पावर कट रही। पिछले चार साल से पावर कट की समस्या को लेकर परेशान है। बार बार शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
सुरेंद्र शर्मा, आरडब्लूए प्रधान एम2के काउंटी हाईटस
………………….
सभी मकानों में बिजली बोर्ड से ही आपूर्ति की जाती है। मंगलवार को बिजली बोर्ड से पावर काटी हुई थी। बिजली बोर्ड की ओर से कहा गया था कि आपके किसी केबल में कोई फाल्ट है। गुरुग्राम में मशीन बुलाकर केबल का हाइपो टेस्ट कराया तो ठीक मिला। बाद में लाइट चालू कर दी गई थी।
बलबीर, मैनेजर एम2के बिल्डर धारूहेड़ा









