मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव, इन विषयों में देनी होगी प्रवेश परीक्षा

On: July 1, 2025 6:50 PM
Follow Us:

Haryana News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार प्रवेश प्रक्रिया में अहम बदलाव करते हुए यह निर्णय लिया है कि अब केवल कुछ प्रमुख विषयों में ही प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि शेष विषयों में दाखिला शैक्षणिक मेरिट के आधार पर होगा।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, MBA, LLB, मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW), M.Sc बायोटेक, जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, गणित और ज्योग्राफी में ही प्रवेश परीक्षाएं आयोजित होंगी। इन परीक्षाओं की तिथियां और समय निर्धारित कर दिए गए हैं:

  • LLB प्रवेश परीक्षा: 3 जुलाई, सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक, राव तुलाराम भवन

  • MBA प्रवेश परीक्षा: 3 जुलाई, दोपहर 11:45 से 1:15 बजे तक, राव तुलाराम भवन

  • M.Sc गणित परीक्षा: 4 जुलाई, सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक, विवेकानंद ब्लॉक

  • MSW परीक्षा: 4 जुलाई, दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक, राव तुलाराम भवन

  • M.Sc बॉटनी, जूलॉजी, बायोटेक परीक्षा: 7 जुलाई, सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक, सरदार पटेल भवन

  • M.Sc केमिस्ट्री परीक्षा: 7 जुलाई, दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक, सरदार पटेल भवन

  • M.Sc ज्योग्राफी परीक्षा: 8 जुलाई, दोपहर 11:45 से 1:15 बजे तक, विवेकानंद भवन

यह भी पढ़ें  मनोहर लाल ने किया ऐलान, बिना घर कोई नहीं रहेगा इंसान

विश्वविद्यालय ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने रोल नंबर व परीक्षा संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से समय रहते प्राप्त कर लें।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now