Haryana news: जिला पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर सफाई की। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को सफाई के प्रति जागरूक किया तथा उनका होसला बढाया।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सफाई से न केवल पर्यावरण शुद्ध होता है, बल्कि इससे मनुष्य का मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। हम सभी का दायित्व की अपने अपने इलाके में सफाई करें। Haryana news
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी को श्रमदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान से पुलिसकर्मियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और समाज में भी स्वच्छता का संदेश जाएगा।
पुलिस अधीक्षकने कहा कि नियमित साफ-सफाई से कार्यस्थल बेहतर होता है और यह अनुशासन एवं जिम्मेदारी का प्रतीक भी बनता है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर एक सकारात्मक माहौल तैयार करता है जो कार्य कुशलता को भी बढ़ाता है, जिससे काम करने की क्षमता भी बढ़ती है।Haryana news
उन्होंने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी नहीं बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।

















