Haryana : विदेश में भतीजा बनकर की ₹1.5 लाख की ठगी, Rohtak Police ने एमपी से दबोचे तीन साइबर ठग

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ताजा मामला रोहतक जिले से सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग को उसके भतीजे के नाम पर विदेश से पैसे भेजने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतक साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।Haryana

जानकारी के अनुसार, 26 मई को खैराती लाल नामक व्यक्ति को एक कॉल आया जिसमें फोन करने वाले ने खुद को उनका भतीजा मयंक बताते हुए कहा कि वह विदेश से उनके खाते में 6 लाख रुपये भेज रहा है और बाद में वो पैसा वापस ले लेगा। खैराती लाल का भतीजा मयंक नाम का ही था, इसलिए उन्हें कोई शक नहीं हुआ और उन्होंने बात पर भरोसा कर लिया।

Haryana : विदेश में भतीजा बनकर की ₹1.5 लाख की ठगी, Rohtak Police ने एमपी से दबोचे तीन साइबर ठग Haryana

कुछ देर बाद एक अन्य कॉल आया, इस बार फोन करने वाला खुद को बैंक कर्मचारी बता रहा था। उसने दावा किया कि खैराती लाल के खाते में 6 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा आई है, जिसे भारतीय मुद्रा में बदलने में 24 घंटे का समय लगेगा। इससे खैराती लाल को पूरा यकीन हो गया कि उनके खाते में पैसे भेजे जा चुके हैं।

इसके बाद “मयंक” बनकर फिर से कॉल आया और खैराती लाल से कहा गया कि पैसे में से 1.5 लाख रुपये उसके एक मित्र के खाते में ट्रांसफर कर दें, बाकी पैसा वह बाद में ले लेगा। भरोसे में आकर खैराती लाल ने बताए गए खाते में राशि भेज दी। जब उन्होंने बाद में अपने असली भतीजे से बात की, तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।Haryana

उन्होंने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी जांच और ट्रैकिंग के जरिए मध्य प्रदेश के सिद्धि जिले से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़ी अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें