Auto News: सबसे तगड़ी 457hp की पावर वाली कार से उठा पर्दा, आइए जाने इसके फीचर्स और कीमत

On: June 30, 2025 10:17 AM
Follow Us:
Auto News: The most powerful car with 457hp power unveiled

Auto News: वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सबसे पावरफूल कार से पर्दा उठ गया है जो 457hp की पावर देने वाली है। आइए जानते है इस तगड़ी कार कर बारें में पूरी जानकारी विस्तार से… चलिए देखें इसमें और क्या क्या तगड़े फीचर्स दिए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, Toyota ने हाल ही में अपनी सबसे पॉपुलर SUV Land Cruiser 300 को नया पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है। यह नया सेटअप 457hp का कंबाइंड ऑउटपुट जेनरेट करता है। इस सेटअप से लैस Land Cruiser 300 अब तक की सबसे पॉवरफुल Land Cruiser बन गई है। SUV सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। Land Cruiser 300 Price

Land Cruiser 300

खासियत

जानकारी के मुताबिक, 2025 Toyota Land Cruiser 300 के अलावा यह नया पॉवरट्रेन Lexus LX700h में भी दिया गया है। यह एक नए 3.5-लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन से लैस है, जिसे पैरेलल हाइब्रिड अरेंजमेंट में इलेक्ट्रिक मोटर जनरेटर के साथ जोड़ा गया है।

यह सिस्टम कुल 457hp की पावर जेनरेट करता है। Land Cruiser 300 हाइब्रिड में 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। Land Cruiser 300 Price

Land Cruiser 300

इंटीरियर और एक्सटीरियर

मिली जानकारी के अनुसार, नए पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन के अलावा Land Cruiser 300 में थोड़े कॉस्मेटिक अपडेट किए गए हैं। इनमें एक यूनिक फ्रंट बंपर डिजाइन और स्टैंडर्ड LC 300 SUV की के मुकाबले थोड़ा बड़ा एयर इनटेक शामिल है।

इसके एक्सटीरियर पर डेडिकेटेड HEV बैज भी दिए गए हैं। ये अपडेट केवल LC 300 हाइब्रिड तक ही सीमित हैं। LC 300 GR स्पोर्ट में कोई एक्सटीरियर डिजाइन अपडेट नहीं किया गया है। Land Cruiser 300 Price

जानकारी के मुताबिक, इसके इंटीरियर में हाइब्रिड-स्पेसिफिक रीडिंग और नए ग्राफिक्स के साथ अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को छोड़कर कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। इन्फोटेनमेंट स्क्रीन को 12.3 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ अपग्रेड किया गया है। कार्गो एरिया में, Toyota ने एक पावर आउटलेट भी जोड़ा है, जो पहले LC 300 SUV में नहीं था।

Land Cruiser 300

भारत में कब आएगी

मिली जानकारी के अनुसार, नई Land Cruiser 300 पेट्रोल-हाइब्रिड सबसे पहले 2026 में ऑस्ट्रेलिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसके बाद यह दूसरे मार्केट्स का रुख करेगी। Toyota की तरफ से भारत में LC 300 पेट्रोल हाइब्रिड को पेश करने की कोई खबर सामने नहीं आई है। हालांकि, भारत में Toyota ने कुछ महीने पहले Land Cruiser 300 को 2025 मॉडल ईयर के लिए अपडेट किया है। Land Cruiser 300 Price

जानकारी के मुताबिक, यह SUV स्टैंडर्ड और ऑफ-रोड-फोकस्ड GR स्पोर्ट वर्जन में उपलब्ध है। इसमें 3.3-लीटर V6 डीजल इंजन है, जो 309hp की पावर और 700Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.31 करोड़ से 2.41 करोड़ रुपए के बीच है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now