Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी शहर की कायाकल्प होने वाली है। रेवाड़ी के डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि ब्लैक स्पाट पर हादसों को कम करने के लिए दिए गए सुझावों पर अमल होना चाहिए।डीसी ने कहा कि शहर के आसपास राष्ट्रीय राजमार्गों को यातायात की दृष्टि से सुरक्षित बनाया जाना चाहिए।
लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, राजमार्ग प्राधिकरण, नेशनल हाई-वे पीडब्ल्यूडी, एचएसआईडीसी आदि विभागों के अधीन पालावास, मसानी, गोकलगढ़ आदि गांवों से गुजर रही सड़कों पर जो ब्लैक स्पॉट हैं, उनको दूर किया जाए।Haryana News
जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वीरवार को डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में हुई। इसमें चौ. रणदीप सिंह हुड्डा चौक से गोपाल देव चौक तक सड़क का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। डीसी ने रेवाड़ी-नारनौल बाईपास पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का निर्देश दिया।Haryana News
डीसी ने कहा कि पाल्हावास चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NH 48 ) की ओर से सड़क 60 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इस कार्य में बी एंड आर व पंचायती राज विभाग सहयोग दे। गुरुग्राम बीएंडआर डिवीजन मेन रोड पर फुटपाथ व साइनेज बोर्ड की व्यवस्था को ठीक करे।
उन्होंने कहा कि जयपुर रोड पर सालावास के समीप अवैध कट बंद किए जाए। यहां एक तीन फुट का गहरा गड्ढा बना हुआ है, इस गड्ढे को भरवाया जाए।
मसानी गांव में डिवाइडर के आगे जर्सी बैरियर लगवाए जाए। गांव गोकलगढ़ के नजदीक मेन रोड पर पंचायती राज विभाग अवैध कब्जे हटवाए।
DC Rewari ने रेवाड़ी-नारनौल बाईपास पर स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए। सर्कुलर रोड का नाला बनवाया जाए। बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण ने बताया कि चौ. रणदीप सिंह हुड्डा चौक से गोपाल देव चौक तक सड़क का निर्माण करवाने की योजना है।Haryana News
डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को बेसहारा पशुओं को जिला की गोशालाओं में भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों से कचरे के ढेरों को हटाया जाए, जिससे कि आमजन को परेशानी ना हो।
DC rewari ने कहा कि शहर के आसपास राष्ट्रीय राजमार्गों को यातायात की दृष्टि से सुरक्षित बनाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचायती राज आदि विभाग इन सड़क पर साइन बोर्ड लगाने, अवैध कब्जे हटवाने, जर्सी बैरियर लगाने आदि कार्य शीघ्रता से करवाएं। जो भी नए फ्लाईओवर, अंडरपास आदि इन सड़क पर बनाए जाने हैं, उन प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा करें।

















