Haryana: हरियाणा में इन लोगों पर दर्ज होगी FIR, जाने इसकी बड़ी वजह ?

On: June 26, 2025 5:04 PM
Follow Us:
FIR will be filed against these people in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने इन लोगों खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है, जो गोवंश को खुला छोड़ रहें है। जानकारी के मुताबिक, गोवंश को खुला छोड़ना एक भारी समस्या बन गया है। सरकार ने बेसहारा गोवंश की समस्या पर लगाम लगाने के लिए ये बड़ा कदम उठाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अब यदि कोई भी व्यक्ति अपने पालतू गोवंश (गाय, बैल) को सड़कों पर खुला छोड़ेगा तो उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं, ट्रैफिक जाम और जनसुरक्षा के खतरे को कम करना है। Haryana Breaking News

जानकारी के मुताबिक, सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार स्थानीय प्रशासन को सख्त निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले पशु मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गोवंश मालिकों को अपने पशुओं की उचित देखरेख करनी होगी। गोवंश को खुला छोड़ना गैरकानूनी माना जाएगा। Haryana Breaking News

बेसहारा गोवंश

हरियाणा में 686 गोशाला हैं। बेसहारा गोवंश धीरे धीरे करके गोशाला तक पहुंचाया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम, पालिका और पंचायत स्तर पर मौजिज व्यक्तियों की ड्यूटियां लगाई गई है।

दर्ज की गई FIR…

शिकायतें

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार ने पशु क्रूरता के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के तीन जिलों गुरुग्राम, हिसार और पंचकूला में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आधा दर्जन से अधिक FIR दर्ज की हैं। Haryana Breaking News

अधिकारियों के अनुसार दर्ज मामलों में पशुओं को खुले में छोड़ना, समय पर चारा-पानी न देना और अमानवीय व्यवहार जैसी शिकायतें शामिल हैं।

फिर होगी FIR

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट किया है कि पशुओं के साथ किसी भी तरह की क्रूरता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तुरंत सख्त कदम उठाए जाएंगे। Haryana Breaking News

जानकारी के मुताबिक, आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। स्थानीय प्रशासन द्वारा पहले ऐसे मालिकों पर दो बार जुर्माने की कार्यवाही की जाती है। तीसरी दफा FIR दर्ज होती है।

CCTV से की जाएगी निगरानी

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा-पंजाब सीमा समेत अन्य राज्यों की सीमाओं पर बेसहारा पशुओं की अवैध एंट्री को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। हाल ही में सामने आए मामलों में यह बात उजागर हुई है कि कुछ लोग जानबूझकर अपने आवारा पशुओं को हरियाणा सीमा में छोड़ रहे हैं। Haryana Breaking News

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने सीमावर्ती गांवों के सरपंचों और स्थानीय पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे मामलों पर नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर FIR दर्ज करें। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से सीमाओं की निगरानी भी तेज कर दी गई है।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now