Chachi-Bhatija Love Story: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक मर्यादाओं और पारिवारिक रिश्तों को झकझोर दिया है। हरदुआगंज क्षेत्र के एक गांव में एक 34 वर्षीय विवाहित महिला, जो तीन बच्चों की मां है, अपने 22 वर्षीय भतीजे के साथ भाग गई। यह युवक उसका जेठ का बेटा है, जो उम्र में 12 साल छोटा है।
भतीजे से चला तीन साल से प्रेम प्रसंग
महिला के पति जयराम के अनुसार, उनकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी और तीन संतानें हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन साल पहले उनकी पत्नी का उनके ही भतीजे से प्रेम संबंध शुरू हुआ। इस प्रेम संबंध की भनक लगने के बावजूद महिला ने अपने फैसले को बदला नहीं।
23 मई को महिला मायके जाने का बहाना बनाकर अपने साले के साथ चली गई। लेकिन 29 मई को वह दो बच्चों को लेकर भतीजे के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद पति ने एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन थाना क्षेत्रों की सीमा का बहाना बनाकर उसे इधर-उधर भेजा गया।
पति की गुहार: बच्चों की कस्टडी चाहिए, पत्नी को माफ कर सकता हूं
जयराम ने बाल कल्याण समिति को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को भगाने में उसके साले और साली का हाथ है। उसने कहा कि यदि पत्नी वापस आना चाहे तो वह उसे स्वीकार कर लेगा, लेकिन बच्चों की कस्टडी केवल उसे ही चाहिए, क्योंकि बच्चों की सुरक्षा उसके लिए सर्वोपरि है।
पीड़ित पति ने शिकायत की कि उसे हरदुआगंज और महुआखेड़ा थानों के बीच दौड़ाया गया। किसी ने स्पष्ट कार्रवाई नहीं की। मामला किस थाने का है, यह तय करने में ही प्रशासन उलझा रहा।

















