Haryana News: गुरुग्राम के इन छह सेक्टरों में पहली बार पहुंचेगा पीने का पानी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने तैयार किया ये मास्टर प्लान

On: June 21, 2025 12:09 PM
Follow Us:
_Haryana News Drinking water will reach these six sectors of Gurugram for the first time, Haryana Urban Development Authority has prepared this master plan

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने क्षेत्र में ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के निवासियों को 4-5 एमएलडी (प्रतिदिन एक मिलियन लीटर) पानी की सप्लाई करने का फैसला लिया है और इसके लिए सोहना रोड के दोनों ओर दो वॉटर बूस्टिंग स्टेशन (Two Water Boosting Stations) बनाने का फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक, छह नए स्थापित सेक्टरों में पानी की स्पलाई नहीं हो रही है और ये वर्तमान में भूजल या टैंकरों के पानी पर निर्भर हैं। इस क्षेत्र में पीने योग्य पानी की आपूर्ति अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इसलिए HSVP ने यहां पानी की सप्लाई करने के लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया है।

27 एमएलडी पानी को किया जा रहा साफ

HSVP  के अधिकारियों का कहना है कि घमरोज गांव में 27 एमएलडी पानी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (Water Treatment Plant NCR) चैनल से कच्चे नहर के पानी को साफ किया जाता है। इससे 14 किमी और 20 किमी दूर सोहना शहर और रोजका मेव में पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में कम से कम 4 एमएलडी (8.73 एमएलडी के हिस्से के मुकाबले) HSVP को आपूर्ति की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि यह प्रस्ताव किया गया है कि पानी का बाकी हिस्सा जो एचएसवीपी की ओर से नहीं लिया जाता है, उसे घमरोज में संयंत्र से एक अलग पाइपलाइन के माध्यम से दिया जा सकता है। जिसमें एचएसवीपी की ओर से कार्य किया जाएगा या प्राधिकरण की ओर धन खर्च किया जाएगा।

जमीन की तलाश जारी

अधिकारियों का कहना है कि HSVP की ओर से भूमिगत जल टैंक बनाने के लिए हाइवे के दोनों ओर एक एकड़ के भूखंडों की तलाश की जा रही है। जहां से इन हाउसिंग सोसाइटियों और मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रीन बेल्ट का इस्तेमाल भी टैंक बनाने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर राजमार्ग के किनारे जमीन नहीं है, तो सेक्टरों के अंदर भूमि की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now