Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतें हुई जारी, देखें आपके शहर के ताज़ा भाव

On: June 23, 2026 9:16 AM
Follow Us:
PETROL DIESEL RATE

Petrol Diesel Price: देशभर में 23 जून के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. पिछले महीने लगातार चार बार बढ़ोतरी के बाद फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है! अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.  क्रूड ऑयल की कीमत में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिहाज से अहम मानी जा रही है. लेकिन इसके बावजूद, देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है.

US-Iran बातचीत से सस्ता हुआ कच्चा तेल

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के बाद बाजार को उम्मीद है कि आगे चलकर ईरान से तेल की सप्लाई बढ़ सकती है. इसी उम्मीद के चलते ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गयाPetrol Diesel Price.

दिल्ली से मुंबई तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

  • आज दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.66 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • हैदराबाद में पेट्रोल 115.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 110.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है

 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर क्यों होता है?

भारत में राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर टैक्स लगाती हैं, जिसके चलते हर राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग होती हैं. इसके अलावा वातावरणीय शर्तें, ट्रांसपोर्टेशन लागत और रिफाइनरी से दूरी भी रेट को प्रभावित करती है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहरों में टैक्स स्ट्रक्चर अलग-अलग होने के कारण कीमतें भी भिन्न होती हैं.Petrol Diesel Price

SMS से कैसे जानें अपने शहर का ताजा रेट?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल का क्या भाव है, तो इसके लिए एक आसान तरीका है:
इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहक RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर SMS भेजें.
डीलर कोड आपको अपने नजदीकी पेट्रोल पंप से मिल जाएगा या IOCL की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है.
इस प्रक्रिया के जरिए आप रोजाना सुबह अपने शहर के लेटेस्ट रेट जान सकते हैं, वो भी बिना किसी एप के.Petrol Diesel Price

 

तेल कंपनियों को राहत, घाटा तेजी से घटा

पेट्रोलियम मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, तेल कंपनियों का घाटा पहले के मुकाबले काफी कम हुआ है. 1 अप्रैल को पेट्रोल पर कंपनियों को प्रति लीटर 24 रुपये का नुकसान हो रहा था, जो अब घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गया है. वहीं डीजल पर नुकसान 105 रुपये प्रति लीटर से घटकर 27 रुपये प्रति लीटर रह गया हैPetrol Diesel Price

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now