Haryana News: सीएम नायब सैनी से मिलने पहुंचे रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव

On: June 19, 2025 8:19 PM
Follow Us:
सीएम नायब सैनी से मिलने पहुंचे रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव

Haryana News: रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रविवार को आयोजित धन्यवाद रैली में रेवाड़ी को 288 करोड़ 31 लाख की सौगात देने के साथ-साथ उनके द्वारा रखी अधिकांश मांगों को पूरा किए जाने की घोषणा के बाद विधायक लक्ष्मण यादव ने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से मुलाकात कर अपनी तथा रेवाड़ी क्षेत्र की जनता की ओर से तहे दिल से आभार जताया।

इस मौके पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि रेवाड़ी में आयोजित हुई विशाल धन्यवाद रैली में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सुनने के लिए क्षेत्र की जनता उमड़ पड़ी। मुख्यमंत्री ने भी रेवाड़ी के लिए विकास योजनाओं तथा घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए क्षेत्र की जनता के दिल को जीतने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि 288 करोड़ 31 लाख करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन तथा शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा रखी गई करोड़ों की अधिकांश मांगों को पूरा करने की घोषणा कर साबित कर दिया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा प्रदेश को विकास के शिखर पर ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रेवाड़ी की जनता ने उन्हें जितना आशीर्वाद दिया, उससे कहीं अधिक विकास की सौगात मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी की जनता को देने का कार्य किया है।

रेवाड़ी विधायक ने कहा कि भगवानपुर में बनने वाले वाटर स्टोरेज टैंक के लिए 50 करोड़ 58 लाख, डूंगरवास में बूस्टिंग स्टेशन व नई पाइप लाइन छिाने के लिए 7 करोड़ 20 लाख, गोकुलपुर में वाटर वक्र्स के निर्माण व नई पाइपलाइन बिछाने के लिए पांच करोड़ 6 लाख, भूमि उपलब्ध होते ही रेवाड़ी में बड़ी लाइब्रेरी, मार्केट कमेटी भवन के लिए चार करोड़ 39 लाख, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की पांच सडक़ों के नवीनीकरण के लिए चार करोड़ 20 लाख, 37.32 कलिोमीटर की 18 सडक़ों के सुधारीकरण करने, रेवाड़ी में 18.48 किलोमीटर की 12 अन्य सडक़ों की रिपेयर के लिए 3.36 करोड़, 37.59 किलोमीटर की 25 सडक़ों के नवीनीकरण के लिए 26 करोड़ 84 लाख,

 

रेवाड़ी विस में पीडब्ल्युडी की 90.99 किलोमीटर की 51 सडक़ों की मरम्मत, रेवाड़ी में 10.95 किलोमीटर की पांच सडक़ों का निर्माण, रेवाड़ी शहर में सीवर की नई लाइन बिछाने, कर्नलराम सिंह चौक के निकट फ्लाईओवर की फिजिबिलिटी चेक कराने, भूमि उपलब्ध होने पर जिला नागरिक अस्पताल व ट्रामा सेंटर को नई जगह शिफ्ट करने, धारुहेड़ा में अर्बन हेल्थ सेंटर को अपग्रेड कर पीएचसी बनाने, नगर परिषद रेवाड़ी के नए भवन का निर्माण कराने, जमीन उपलब्ध होने पर रेवाड़ी में उपमंडल कृषि अधिखारी कार्यालय भवन का निर्माण कराने, राजकीय महाविद्यालय ब्वॉयज के भवन का निर्माण कराने,

मैसानी बैराज के दूषित पानी के समाधान की योजना बनाने तथा रेवाड़ी विस के गांवों के विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये की घोषणा कर प्रत्येक रेवाड़ीवासी के दिल को जीतने का कार्य किया है। विधायक ने कहा कि इतनी योजनाएं रेवाड़ी को समर्पित करने तथा घोषणा किए जाने के लिए वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बारंबार धन्यवाद करते हैं। इस मौके पर पूर्व मीडिया प्रभारी बिजेंद्र डहीना व पूर्व पार्षद अमित यादव भी मौजूद रहे।
R/Sir

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now