Home Loan: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने लोन की ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती की है। SBI के इस फैसले से मौजूदा और नए दोनों तरह के कर्जदारों के लिए लोन सस्ता हो गया है। Home Loan
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा रेपो रेट में 0.5 फीसदी की कटौती के बाद SBI ने भी लोन सस्ता कर दिया है। SBI की रेपो आधारित ब्याज दर (RLLR) 0.5 फीसदी की कटौती के साथ अब 7.75 फीसदी हो गई है। एक्सटर्नल बेंचमार्क आधारित ब्याज दर (EBLR) में भी 0.5 फीसदी की कटौती की गई और यह अब 8.65 से 8.15 फीसदी हो गई है।
अब आपको किस दर पर मिलेगा होम लोन
SBI की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, नई ब्याज दरें 17 जून 2025 से लागू हो गई हैं। बैंक के इस कदम से रेपो आधारित ब्याज से जुड़े लोन सस्ते होंगे। इससे आवास, मोटर, व्यक्तिगत ऋण लेने वाले नए और मौजूदा खुदरा ग्राहकों के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) उधारकर्ताओं को लाभ होगा।Home Loan
भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस ताजा कटौती के बाद अब यह सरकारी बैंक 7.50 से 10.55 प्रतिशत की दरों पर होम लोन उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही आपको यह भी जान लेना चाहिए कि सभी SBI होम लोन EBLR से जुड़े हुए हैं।
RBI ने 6 जून को रेपो रेट में बड़ी कटौती की थी।
RBI ने 6 जून को रेपो रेट को 0.5 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया था। RBI ने 5 महीने की अवधि में लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती की है। इससे पहले SBI ने फरवरी में 0.25 प्रतिशत और अप्रैल में भी 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी।
फरवरी में रेपो रेट घटाए जाने से पहले रेपो रेट 6.50 प्रतिशत थी। रेपो दर में कटौती के साथ ही आरबीआई ने छह जून को बैंकों के लिए नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में भी एक प्रतिशत की कटौती कर इसे तीन प्रतिशत करने की घोषणा की थी। Home Loan

















