Haryana News: 13 साल एक ही सीट पर कब्जा, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोडा पद

On: March 21, 2026 11:35 PM
Follow Us:
13 साल एक ही सीट पर कब्जा, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोडा पद

Haryana News:  नगर परिषद रेवाड़ी में बडा बदलाव होने जा रहा है। रेवाड़ी नगर आयुक्त (डीएमसी) राहुल मोदी की तरफ से ऐसे कर्मचारियों की सूची तैयार कराई जा रही है, जो कई सालों से यहां अपनी जड़ें जमाएं बैठे हैं।

डीएमसी  (DMC- Rewari )का कहना है जल्द ही कई सीटों पर नए चेहरे दिखाई देंगे। इसी को लेकर रेवाडी मे ये चर्चा नगर परिषद के भीतर और बाहर कई दिनों से सुनाई दे रही है। कई ऐसे कर्मचारी हैं, जो सालों से एक ही सीट पर बैठे है। वे यहां पर मोटी कमाई कर रहे हैं Haryana News

13 साल से एक सीट पर कबजा: बता दें कुछ लोगो पर प्रशासन का इतना आशीर्वाद है उन्हें इधर से उधर करने की कोशिश किसी ने नहीं की। रेवाड़ी नगर परिषद में क्लर्क पूरे 13 साल एक ही सीट पर जमा रहा। उसकी तमाम शिकायतें हुई लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। हालांकि अब उसे यहां से बदलकर पलवल भेज दिया गया है।Haryana News

ये भी आया सामने: बता दे कि पलवल नगर परिषद से रिलीव होकर उनकी जगह पर क्लर्क आशीष यहां आ चुके है। उसके बाद भी यह कर्मचारी रेवाड़ी नगर परिषद से रिलीव नहीं हुआ है। वह अपना तबादला रुकवाने की पूरी कोशिश में लगा रहा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now