Electricity Subsidy: गर्मी ने शहर में बिजली की रोजाना खपत 20 लाख यूनिट बढ़ा दी है। सामान्य दिनों में 70 लाख यूनिट रहने वाली यह खपत अब 90 लाख यूनिट रोजाना पार कर गई है। बढ़ी खपत ने करीब एक लाख बिजली उपभोक्ताओं को अटल गृह ज्योति की सब्सिडी से बाहर कर दिया है।
गर्मी से राहत के लिए इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खपत 150 यूनिट से ज्यादा हो गई है। औसतन हर महीने तीन लाख उपभोक्ता सब्सिडी लेते हैं। इस बार सिर्फ दो लाख ही दायरे में हैं।Electricity Subsidy
ये हैं सब्सिडी योजनाएं रोजाना अधिकतम 5 यूनिट और महीने में 150 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ता अटल गृह ज्योति योजना के पात्र हैं। उन्हें पहली सौ यूनिट के लिए 100 रुपये में बिजली दी जाती है। बाकी 50 यूनिट का बिल मौजूदा टैरिफ की दर से बनता है। 30 दिन में 150 यूनिट से ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ता किसी खास महीने में सब्सिडी के पात्र नहीं होते। हर माह दी जाती है 129 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी । Electricity Subsidy
● कंपनी क्षेत्र में 30 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को मिलती है सब्सिडी
● भोपाल में 03 लाख से अधिक उपभोक्ता लेते हैं सब्सिडी
● औसतन 430 रुपए ले रहे सब्सिडी
● 150 यूनिट तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को मिलती है सब्सिडी
● गर्मी में खपत बढ़ने से 01 लाख उपभोक्ता सब्सिडी से बाहर
● इस बार 4.30 करोड़ रुपए अधिक जमा कराने होंगे
कंपनी ने आपदा प्रबंधक नियुक्त करने का निर्णय लिया
भीषण गर्मी और बारिश के दौरान बिजली लाइनों में होने वाले फाल्ट और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की गई है। कंपनी मुख्यालय में पदस्थ महाप्रबंधक केसी मिश्रा को आपदा एवं संकट प्रबंधन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्राकृतिक आपदाओं, विद्युत दुर्घटनाओं और बिजली आपूर्ति में व्यवधान जैसे संकटों से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कंपनी के कर्मचारी, उपकरण और बुनियादी ढांचे सुरक्षित और चालू रहें।
ये है बिजली खपत
01 जून – 91.56 लाख यूनिट
02 जून – 98.72 लाख यूनिट
03 जून – 93.95 लाख यूनिट
04 जून – 88.00 लाख यूनिट
05 जून – 79.98 लाख यूनिट
06 जून – 95.53 लाख यूनिट
07 जून – 89.64 लाख यूनिट
08 जून – 94.93 लाख यूनिट
09 जून – 98.27 लाख यूनिट

















