Viral News: पत्नी ने आठ पतियों के लिए अपनी मांग में भरा सिंदूर, कहा- मैं उन्हें अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती हूं

On: June 12, 2025 5:11 PM
Follow Us:
The wife applied sindoor in her maang for eight husbands and said- I love them more than my life

Viral News:   सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। कभी ये वायरल वीडियो या तस्वीरें हमें हंसाती हैं तो कभी ये सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि आखिर लोग रील के लिए क्या-क्या करने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स एक महिला का इंटरव्यू ले रहा है और उस महिला ने 8 जगह मांग भरी हुई थी। महिला ने वीडियो में दावा किया कि उसके आठ पति हैं और वो उन सभी से बेहद प्यार करती है, इसीलिए उसने अपनी मांग में सबके नाम का सिंदूर भरा है।Viral News

वायरल वीडियो में शख्स महिला से पूछ रहा है कि तुम आठों से प्यार करती हो, जवाब में महिला कहती है, ‘मैं उनसे अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती हूं, मैं उनसे बेहद प्यार करती हूं। आप देख ही रहे होंगे, सिंदूर की तरफ इशारा करते हुए महिला ने कहा कि 1,2,3,4,5,6,7,8 दिख रहे होंगे।’ Viral News

महिला ने किया 8 पति होने का दावा

वीडियो में महिला दावा कर रही है कि उसके आठ पति हैं और वह सभी से बेहद प्यार करती है। इसलिए वह अपनी 8 मांग में सिंदूर लगाती है। वायरल वीडियो में महिला का दावा कितना सच है, इसकी पुष्टि रिपब्लिक भारत नहीं करता, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

9 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो

वायरल वीडियो को mushraffbhaijaan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 9 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now