Home Loan : अगर आप 70 लाख रुपये का फ्लैट खरीदते हैं तो आपको बैंक से 60 लाख रुपये का होम लोन लेना होगा। इस 60 लाख के होम लोन को आप 15 से 20 साल में चुकाते हैं। अगर आप 20 साल में चुकाते हैं और 8% की ब्याज दर मानते हैं तो आपकी मासिक EMI 50,186 रुपये बनती है।
इस तरह 20 साल में आप बैंक को कुल 1.20 करोड़ रुपये से ज्यादा चुकाते हैं, जिसमें से 60.44 लाख रुपये ब्याज है। आप खुद समझ सकते हैं कि आपको मूलधन से ज्यादा ब्याज देना होगा। हालांकि, कुछ समझदारी भरे कदम उठाकर आप न सिर्फ अपने घर की कीमत घटा सकते हैं बल्कि EMI का बोझ भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि रेपो रेट घटने के बाद आप ऐसा कैसे कर सकते हैं।Home Loan
करें ये 3 काम
1. EMI न घटाएं
रेपो रेट घटने के बाद आपकी EMI कम हो जाएगी। इससे आपको राहत जरूर मिलेगी लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके होम लोन की लागत कम हो जाए तो इसे कम न करें। बैंक से कहें कि वह आपसे पुरानी EMI लेता रहे। इससे आपका होम लोन समय से पहले चुका दिया जाएगा।Home Loan
2. लोन की अवधि कम करें
घर की लागत कम करने का दूसरा तरीका है लोन की अवधि कम करना। अगर आपने 20 साल के लिए लोन लिया है तो उसे 15 साल में चुकाने का लक्ष्य तय करें। इसके लिए EMI बढ़ाकर भुगतान करना शुरू करें। इससे ब्याज के रूप में काफी बचत होगी।
3. प्री-पेमेंट करने की कोशिश करें
अगर आप होम लोन का बोझ कम करना चाहते हैं तो समय-समय पर प्री-पेमेंट करें। आप अपने बोनस के पैसे, बचत या किसी दूसरी आय से ऐसा कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यकीन मानिए आप अपने घर की लागत कम कर पाएंगे और अच्छी बचत भी कर पाएंगे।
















