Hill Stations: गर्मी की छुट्टियों में इन हिल स्टेशन पर जरूर घूमे, मिलेगा सुकून

On: June 5, 2026 8:07 PM
Follow Us:
MANALI

Hill Stations: इन दिनों गर्मी खूब कहर भरपा रही है, कुछ जगहों  पर पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया  है। अगर आप भी भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कही घूमने का प्लान बना रहे है तो हिमाचल की वादियों का आनंद जरूर उठाएं।

हिमाचल पहाड़ों, घने जंगलों और ठंडी हवाओं के लिए जाना जाता है। बता दें की यहां हर साल हजारों लोग घूमने आते है और खूब इन्जॉय करते है।

शिमला में 124 साल का स्केटिंग का इतिहास शिमला में ब्रिटिश काल से आइस स्केटिंग रिंक बना हुआ है। यहां पर 1920 से आइस स्केटिंग हो रही है। इस रिंक में सुबह और शाम स्केटिंग होती है। ये रिंक एशिया का पहला ऐसा बड़ा रिंक है, जहां प्राकृतिक विधि से बर्फ को जमाया जाता है।

हिमाचल में इन हिल स्टेशनों पर जरूर घूमे 

  • हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित कसौली पहाड़ी शहर पर्वतारोहियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
  • डलहौजीः यह हिल स्टेशन पाँच पहाड़ियों पर फैला हुआ है, पर्यटकों के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है।
  • धर्मशालाः धर्मशाला एक शांतिपूर्ण और सुंदर हिल स्टेशन है। यहां आपको रोमांच के साथ-साथ आध्यात्मिक शांति भी मिलेगी। यह जगह गर्मियों में घूमने के लिए बहुत सुंदर है।
  • मनालीः मनाली उन लोगों के लिए सबसे अच्छी जगह है जो रोमांच और सुंदर दृश्यों को देखना चाहते हैं।
  • शिमलाः शिमला हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। शिमला सबसे खूबसूरत जगह है , गर्मियों की छुट्टियों में इसका भ्रमण अवश्य करें।
  • कुल्लूः कुल्लू हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है। यहां पर हजारों की संख्या में पर्यटक आते है और बहुत मजे करते है।  यहां का नजारा बेहद ही खूबसूरत है।

लाहौल स्पीति में घूमने की जगहें लाहौल स्पीति के कोकसर, रोहतांग टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल, पागल नाला, जिस्पा और सिस्सू में भी टूरिस्ट बर्फ देखने के लिए पहुंच रहे हैं। रोहतांग टनल की वजह से यहां आवाजाही आसान हो गई है।

शिमला के कुफरी, महासू पीक और नारकंडा में भी टूरिस्ट बर्फ देख सकते हैं। हालांकि यहां कम बर्फ गिरी है, लेकिन अगले तीन से चार दिनों तक टूरिस्ट इन इलाकों में हल्की बर्फबारी देख सकेंगे। 8 और 9 दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद कुछ टूरिस्ट इन जगहों का रुख कर रहे हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now