हरियाणा के जिला रेवाड़ी में राजेश पायलट चौक पर गुर्जर समाज रेवाड़ी द्वारा समाज के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की 24वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके चरण सिंह खटाना की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, युवा वर्ग एवं वरिष्ठजनों ने एकत्र होकर स्व. पायलट जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
धान चरण सिंह खटाना ने उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “राजेश पायलट जी हमारे समाज की प्रेरणा थे और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक सशक्त, संगठित और उन्नत समाज का निर्माण कर सकते हैं।”
सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजेश पायलट जी भारतीय राजनीति में एक सशक्त आवाज थे, जिन्होंने हमेशा किसानों, सैनिकों, युवाओं और वंचित वर्गों के हितों की पैरवी की। उनका जीवन समाज सेवा, सादगी और ईमानदारी का प्रतीक रहा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
ये रहे मोजूद: इस मौके पर राम सिंह सरपंच, राजेश सरपंच, धर्मेंद्र (जिला पार्षद), राजपाल सरपंच, धर्मवीर सरपंच, बीरेंदर रावत, लक्खी सरपंच, राहुल, कृष्ण तोंगड़, राज सरपंच, जसवंत छावड़ी, सतबीर पाँच, विनोद, प्रेम सरपंच, हिमांशु सिराधना, सुखपाल, संत राम एडवोकेट, प्रकाश रावत, संतराम तंवर, पिंकी रावत, लाला चौहान, रविन्द्र सिराधना एडवोकेट, धर्मवीर चोकन, शियोलाल प्रधान, शेर सिंह एडवोकेट, ईश्वर सिराधना, चिराग़ अधाना, डॉ. बिट्टू आदि मौजूद रहे।

















