Rewari news: धारूहेड़ा कस्बे के गांव अलावलपुर में बुधवर को श्री श्याम मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से मंदिर की स्थापना पर ध्वज व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा श्री श्याम मंदिर से शुरू होकर गांव की गलियों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची।
कमेटी के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि हर साल मंदिर के स्थापना दिवस ध्वज व कलश यात्रा निकाली जाती है। प्रधान ने बताया बुधवार के डीजे के साथ कलश व ध्जज यात्रा निकाली। गुरूवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस मौके पर जोगेंद्र सिंह, राजबीर, गोवर्धन, विक्रम, कमल, मुरारीलाल, दिनेश, अनिल, विनोद, विजय, जसवंत, ईश्वर, संजय, बलबीर, निर्मला, देशराज, ईश्वर कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
















