Haryana News: हरियाणा में 4 लाख परिवारों को झटका, BPL श्रेणी से बाहर

On: June 11, 2025 9:39 AM
Follow Us:
Shock to 4 lakh families in Haryana

Haryana News:  हरियाणा में बीपीएल परिवारों की संख्या में कमी आई है। 30 मार्च को राज्य में बीपीएल परिवारों की संख्या 51 लाख 96 हजार 380 थी। जो अब घटकर 48 लाख 5 हजार 547 रह गई है। जुलाई माह में 4 लाख कम परिवारों का राशन वितरित किया जाएगा। सरकार की सख्ती के बाद परिवार पहचान पत्र में आय सही करने से अब यह आंकड़ा लगातार गिर रहा है।Haryana News

हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे फर्जी कार्ड बनाने वालों को चेतावनी दी थी कि वे स्वयं ही ये लाभ छोड़ दें, जिसके लिए 20 अप्रैल तक का समय दिया गया था। जिसका साफ असर देखने को मिला और अब गरीब परिवार कम हो गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जुलाई माह में बीपीएल परिवारों की संख्या में 3 लाख 90 हजार 833 की कमी आएगी।Haryana News

प्रदेश में 30 मार्च से 1 जुलाई के बीच 3 लाख 90 हजार 833 परिवार कम हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 29 हजार 652 परिवार सिरसा से हैं। गुरुग्राम 26 हजार 559 परिवारों के साथ दूसरे और करनाल 23 हजार 35 बीपीएल परिवारों के साथ तीसरे स्थान पर है। चरखी दादरी में सबसे कम यानी 8 हजार 93 आईडीएल परिवार हैं।Haryana News

राज्य सरकार ने बीपीएल परिवारों को मैसेज भेजकर फर्जी कार्ड सरेंडर करने के लिए 20 अप्रैल तक का समय दिया था। कहा गया था कि वे खुद ही फैमिली आईडी में अपना सही विवरण दर्ज करवाएं और बीपीएल श्रेणी से बाहर निकल जाएं, अन्यथा उनसे लिया गया लाभ वापस लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now