Mousum Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेगी आग! IMD ने अगले 2 दिनों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी

On: June 10, 2025 10:27 AM
Follow Us:
Fire will rain in these states including Delhi! IMD has issued a big warning for the next 2 days

Mousum Update: राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों (NCR) में इन दिनों काफी गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इसी वजह से सोमवार और मंगलवार के लिए दिल्ली-NCR में ‘हीटवेव अलर्ट’ जारी किया गया है. अगले चार दिनों तक तापमान ऐसा ही रहने का अनुमान है, जिसके चलते अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में गर्मी अपना बुरा हाल दिखा रही है. जम्मू-कश्मीर में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. पंजाब और हरियाणा में भी अगले चार दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ है. राजस्थान में हालात और भी खराब हैं. हीटवेव के साथ-साथ पश्चिमी राजस्थान में ‘गर्म रातें’ की चेतावनी जारी की गई है. यहां अगले दो दिनों के लिए ‘रेड अलर्ट’ है.Mousum Update

पूर्वी राजस्थान में भी हीटवेव का ‘ऑरेंज अलर्ट’ है. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश भी इस गर्मी से अछूते नहीं हैं। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी तापमान बढ़ने की संभावना है, जिसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक उत्तर-पश्चिमी भारत में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।Mousum Update

एक तरफ उत्तर भारत गर्मी से परेशान है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल और कर्नाटक जैसे दक्षिण के कई इलाकों में 10 से 12 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में मानसून कब आएगा, इस बारे में अभी कोई पक्की खबर नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि ‘पश्चिमी विक्षोभ’ के चलते तीन-चार दिन बाद उत्तर भारत में थोड़ी राहत मिल सकती है और तापमान में गिरावट आ सकती है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now