हरियाणा : एनसीबी को मिली बडी सफलता: नशा तस्कर काबू, प्रति​बधित दवाईयों का जखीरा बरामद

On: June 9, 2025 9:02 PM
Follow Us:

हरियाणा : एनसीबी रेवाड़ी यूनिट को एक बड़ी सफलता मिली है। रेवाड़ी टीम ने नूह जिले के थाना बिच्छोर क्षेत्र के गाँव सिंगार में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार में लिप्त एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास से 20 बोतल प्रतिबंधित नशीली कोडीन सिरप भी बरामद की है।

इंचार्ज निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के नेतृत्व में और उप पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र र्शमा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार अपनी टीम के साथ थाना बिच्छोर क्षेत्र में मौजूद थे। तभी गुप्त सूचना मिली कि गाँव सिंगार में एक नशा तस्कर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की अवैध तस्करी कर रहा है।

 

 हरियाणा एनसीबी को मिली बडी सफलता: नशा तस्कर काबू, प्रति​बधित दवाईयों का जखीरा बरामद
हरियाणा एनसीबी को मिली बडी सफलता: नशा तस्कर काबू, प्रति​बधित दवाईयों का जखीरा बरामद

तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने मुखबिर की सूचना पर गाँव सिंगार के बताए गए स्थान पर पहुँचकर आरोपी को अवैध नशीली दवाइयों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान असद पुत्र अयूब के रूप में हुई है, जो गाँव सिंगार का रहने वाला है।

मौके पर राजपत्रित अधिकारी बुलाकर तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 20 बोतल प्रतिबंधित नशीली कोडीन सिरप बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ थाना बिच्छोर में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर नशा बेचने की सूचना मिलती है, तो तुरंत नजदीकी पुलिस या संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल (NCBMANAS.GOV.IN) और हरियाणा एनसीबी के टोल फ्री नंबर 90508-91508 पर सूचित करें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now