Aadhaar Card Update: आधार कार्ड आज देश में सबसे जरूरी पहचान दस्तावेज बन गया है। इसके बिना किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना असंभव हैं। बैंक खाता खोलना हो, सरकारी सब्सिडी लेना हो, स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेना हो या पेंशन योजना का लाभ उठाना हो – हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है।
लेकिन अगर आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता या फोटो में कोई गलती है तो इसका सीधा असर आपके राशन, स्कॉलरशिप, पेंशन और दूसरी सरकारी योजनाओं पर पड़ सकता है। आइये आपको बताते हैं कि आधार में कौन-कौन सी गलतियां आपके लिए बड़ा नुकसान बन सकती हैं।
आधार में ये 5 गलतियां दिला सकती हैं बड़ा नुकसान
नाम में गलती
अगर आधार कार्ड पर आपका नाम गलत लिखा है और वह आपके बैंक खाते या राशन कार्ड से मेल नहीं खाता है, तो सिस्टम आपकी पहचान सत्यापित नहीं कर पाएगा। इससे DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) जैसे लाभ बंद हो सकते हैं।
जन्मतिथि में अंतर
वरिष्ठ नागरिक पेंशन योजना, स्कॉलरशिप जैसी योजनाएं उम्र आधारित होती हैं. अगर आपके Aadhaar Card में दर्ज जन्मतिथि गलत है, तो आप इन योजनाओं से वंचित हो सकते हैं.
पता या पिनकोड में गलती
अगर पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं के लिए आधार में दर्ज पता (पिनकोड, जिला, राज्य) गलत है तो आपका आवेदन खारिज हो सकता है।
फोटो स्पष्ट न होना या बायोमेट्रिक में दिक्कत
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान यदि फोटो सही नहीं है या उंगलियों के निशान मेल नहीं खाते हैं तो बैंकिंग, अस्पताल, राशन वितरण आदि सेवाएं रुक सकती हैं।
जेंडर की गलत एंट्री
यदि आधार कार्ड में लिंग गलत दर्ज हो गया है तो यह स्कूल-कॉलेज में प्रवेश, छात्रवृत्ति और अन्य पहचान दस्तावेजों से मेल नहीं खा सकता है।
किन योजनाओं का लाभ रुक सकता है?
राशन कार्ड
अगर आधार से राशन कार्ड लिंक नहीं है या उसमें गलत जानकारी है, तो राशन वितरण रुक सकता है.
जनधन योजना और DBT
बैंक खाते में आधार लिंक न होने या नाम में अंतर होने पर जनधन योजना और अन्य DBT लाभ ट्रांसफर नहीं होते.
पेंशन योजनाएं
जन्मतिथि में गड़बड़ी होने पर वरिष्ठ नागरिक पेंशन जैसी योजनाओं से वंचित रह सकते हैं.
पीएम किसान योजना
इस योजना में नाम और आधार का नाम मेल नहीं खाता है तो किस्त रुक सकती है.
उज्ज्वला योजना और गैस सब्सिडी
गैस कनेक्शन आधार से लिंक नहीं है या नाम गलत है तो सब्सिडी नहीं मिलती.
स्कॉलरशिप
अगर उम्र या नाम गलत है तो छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिल पाता.
स्वास्थ्य बीमा और अस्पताल सेवाएं
आधार की जानकारी गलत होने से सरकारी अस्पतालों में योजना का लाभ नहीं मिल पाता.
आधार में गलतियों को ऐसे करें ठीक
UIDAI ने आधार अपडेट करने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर या अपने नज़दीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर ये विवरण अपडेट कर सकते हैं:
- नाम
- जन्मतिथि
- पता (पिनकोड सहित)
- फोटो
- मोबाइल नंबर
- जेंडर (लिंग)
ज़रूरी दस्तावेज:
- बैंक पासबुक
- वोटर आईडी
- बिजली बिल
- जन्म प्रमाण पत्र
- स्कूल सर्टिफिकेट आदि

















