मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Bribe: ओडिशा में IAS अधिकारी के सरकारी आवास पर छापेमारी, 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

On: June 9, 2025 8:07 AM
Follow Us:
Raid at IAS officer's government residence in Odisha, arrested while taking bribe of Rs 10 lakh

Bribe:  ओडिशा सतर्कता विभाग ने रविवार को एक आईएएस अधिकारी धीमन चकमा को एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उसके सरकारी आवास पर छापेमारी चल रही है, जहां से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। धीमन चकमा 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं।

 धरमगढ़ में उप-कलेक्टर के रूप में तैनात हैं धीमन
विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी, जो कालाहांडी जिले के धरमगढ़ में उप-कलेक्टर के रूप में तैनात हैं उन्होंने रिश्वत लेने की बात कबूल की है।

यह भी पढ़ें  Rewari News: ढाणी ठेठर बाढ में 2 व 3 जनवरी को मां आशापुरा देवी के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन

आरोपी अधिकारी (जो 30 वर्ष के आसपास का है) ने शिकायतकर्ता को धरमगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलाया, रिश्वत की राशि ली और उसे अपनी मेज की दराज में रख लिया। यह राशि 20 लाख रुपये की कुल मांग का पहला हिस्सा बताया जा रहा है। विभाग ने उनके खिलाफ विजिलेंस सेल थाने में केस नंबर 6/2025 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 की धारा 7 और 2018 के संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now