Accident in Rewari: तेज रफ्तार बलेनो ने बाइक सवार दो युवको को कूचला

On: March 21, 2026 11:39 PM
Follow Us:

Accident in Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में एक ओर बडा हादसा हो गया है। तेज रफ्तार बलेनो की रफ्तार ने बाइक सवार दो युवकों का कूचल दिय। दोनो मृतकों की पहचान नेहरूगढ़ (गामडी) निवासी 21 वर्षीय अमित और देवराज के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि देवराज और अमित बाइक पर दडौली (Accident in Rewari)  से अपने गांव नेहरूगढ लौट रहे थे। देवराज बाइक चला रहा था जबकि बाइक पर अमित पीछे बैठा था। इनता ही नहीं मृतक अमित के भाई कर्मवीर अलग बाइक पर उसके पीछे पीछे आ रहा था। Accident in Rewari

तेज रफ्तार बलेनो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी तथा दोनो घायल हो गए। घायल युवकों को पहले कोसली के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें रेवाड़ी रेफर किया गया। जहां पहुंचने से पहले ही दोनो ने दम तोड दिया।

दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है तथा पुलिस ने कर्मवीर की शिकायत पर मामला तहत दर्ज कर लिया है।Accident in Rewari

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now