COVID-19 : हरियाणा में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 100 के पार एक्टिव मरीज; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा केस

On: March 21, 2026 11:41 PM
Follow Us:
COVID-19

COVID-19 : हरियाणा में कोरोना वायरस एक बार फिर से रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को गुरुग्राम में 10, फरीदाबाद में 3, पंचकूला में 2 तथा हिसार, झज्जर और भिवानी में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। इस दौरान कुल 471 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

फिलहाल 102 सक्रिय मरीज

रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में फिलहाल 102 सक्रिय मरीज हैं। इनमें गुरुग्राम में 36, फरीदाबाद में 29, करनाल में दस, झज्जर में आठ, पंचकूला में छह, पानीपत, अंबाला और हिसार में तीन-तीन तथा यमुनानगर, सोनीपत, रेवाड़ी और भिवानी में एक-एक सक्रिय मरीज शामिल हैं। राहत की बात यह कि अधिकतर मरीज घर पर ही ठीक हो रहे हैं। अस्पताल में सिर्फ दो मरीज उपचाराधीन हैं।

12 जिलों में कुल 169 कोरोना संक्रमित

अभी तक 12 जिलों में कुल 169 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 67 ठीक हो चुके। सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 66, फरीदाबाद में 52, करनाल में 18 और पंचकूला में दस मरीज मिले हैं। झज्जर में आठ, हिसार में चार, अंबाला व पानीपत में तीन-तीन, यमुनानगर में दो तथा सोनीपत, रेवाड़ी और भिवानी में एक-एक मरीज मिला है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now