Haryana : हरियाणा समेत 12 ठिकानों पर ED की रेड, 190 करोड़ का फ्रॉड मामला

On: March 21, 2026 11:41 PM
Follow Us:
Add a heading 25 1

Haryana : पानीपत समेत 12 ठिकानों पर ED की रेड: इस्पात कंपनी ने किया 190 करोड़ का बैंक फ्रॉड; खाते में 59 लाख फ्रीज किए
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 जून को पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा स्थित 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई श्री सिद्धदाता इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और अन्य से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई।

ईडी अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल सबूत, संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि जब्त दस्तावेजों में 30 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की संपत्तियों से जुड़ी जानकारी है।

इसके साथ ही जांच एजेंसी ने एक बैंक खाते में जमा 59 लाख रुपए की राशि को फ्रीज भी किया है, ताकि आरोपी पक्ष उसे कहीं ट्रांसफर न कर सकें। ED के अनुसार, यह राशि कथित बैंक धोखाधड़ी से अर्जित की गई अवैध कमाई का हिस्सा हो सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें