Haryana News: इन ट्रेनों का पाटोदी रोड स्टेशन पर होगा ठहराव, जानिए कहां तक मिली मंजूरी

On: June 7, 2025 5:26 PM
Follow Us:
Train

Haryana News: दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी रोड़ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान और वरिष्ठ सलाहकार सोमबीर मुद्गल ने डिओएम विकास वत्स, सिनियर डिसिएम निशांत नारायण और एडिआरएम राजेश कुमार जी से मुलाकात की तथा ट्रेनों के ठहराव के लिए मांग पत्र सोंपा

  1. पटौदी रोड़ स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14087/14088 का ठहराव:
    कमर्शियल मैनेजर निशांत नारायण ने इस ट्रेन के पटौदी रोड़ पर ठहराव को मंजूरी दे दी है। अब यह फाइल ऑपरेशनल मैनेजर के पास जाएगी, जो संभावित रूप से मंजूरी प्रदान कर सकती है। इसके बाद रेलवे द्वारा इस ट्रेन के ठहराव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।Haryana News
  2. गाड़ी संख्या 54310 (रेवाड़ी से दिल्ली):
    • यह ट्रेन सुबह 10:45 बजे चलती है और इसमें केवल 10 कोच हैं।
    • रेवाड़ी से सुबह 07 बजे के बाद लगभग 4 घंटे के अंतराल में दिल्ली के लिए चलती है।
    • कम कोच होने के कारण यात्रियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    • इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, सिनियर डिविजनल ऑफिसर विकास वत्स ने कोच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है।
  3. गाड़ी संख्या 54414 (रेवाड़ी से दिल्ली):
    • यह ट्रेन सुबह 07:05 बजे चलती है और अक्सर दिल्ली पहुंचने में देर हो जाती है, क्योंकि हरियाणा एक्सप्रेस, आश्रम सुपरफास्ट, और रूणिचा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों द्वारा ओवरटेक कर लेट हो जाती है।
    • इस ट्रेन को रेवाड़ी से 06:45 बजे चलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि यह रोजाना लेट न हो सके। सिनियर डिविजनल ऑफिसर विकास वत्स ने इस परिवर्तन की भी मंजूरी दी है।Haryana News

रेलवे अधिकारियों से मुलाकात के बाद, ट्रेनों के ठहराव और समय परिवर्तन के मामलों में सकारात्मक कदम उठाए  हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कोच की संख्या बढ़ाने और ट्रेन के समय में परिवर्तन किया जा रहा है, जिससे रोजाना की यात्राएं अधिक सुगम और समय पर हो सकेंगी।Haryana News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now