Love Affair : 52 वर्षीय गुलाब के प्यार में अंधी हुई 10वीं की छात्रा, शादी की जिद पर मिली मौत

On: June 7, 2025 2:10 PM
Follow Us:
Love Affair

Love Affair : आए दिन प्रेम-प्रसंग से जुड़े कई मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां रघुनाथगंज के भाटुपाड़ा में विवाह की जिद करने वाली 10वीं की छात्रा को उसके 52 साल के प्रेमी ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को वीरवार रात जंगीपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान गुलाब शेख (Gulab Sheikh) नाम के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश करने पर उसे 10 दिनों की पुलिस (Police) हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गुलाब ने पूछताछ में बताया कि वह प्रवासी श्रमिक के रूप में केरल (Kerala) में काम करता था। Love Affair

छात्रा ने डाला शादी का दबाव 

जानकारी के अनुसार काम करने के दौरान फोन कॉल (Phone Call) के माध्यम से उसका उस छात्रा से पहचान हुई थी। फिर उनमें नियमित रूप से बातचीत होने लगी। करीब ढाई साल बाद पिछले सप्ताह वह केरल से रानीनगर (Raninagar) ग्राम स्थित अपने घर लौटा था।

गांव लौटने पर जब वह छात्रा से मिला तो उसने शादी करने के लिए दबाव डाला। चूंकि वह पहले से विवाहित है और उसके विवाहित पुत्र व पुत्री भी हैं इसलिए उसने साफ इनकार कर दिया। छात्रा अड़ गई और अपने घर लौटने से मना कर दिया। Love Affair

इस वजह युवक ने उसकी हत्या कर दी। उसने छात्रा की गला दबाकर हत्या करने के बाद मौत निश्चित करने के लिए गले को चाकू से रेत डाला। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। Love Affair

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now