Haryana News: हरियाणा के इन 29 गांवों की हुई मौज, अचानक चमक गई किस्मत, जानें क्या हुआ है खास ?

On: June 11, 2026 8:53 PM
Follow Us:
Haryana news 2025 06 07T105036.122

Haryana News: हरियाणा के 29 गांवों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार के एक फैसले के बाद इन गांवों के ग्रामीणों की किस्मत चमकने वाली है। हरियाणा और केंद्र सरकार की योजना का लाभ इन गांवों को भरपूर मिलने वाला है।

सरकार ने ग्राम पंचायतों को आदर्श सौर गांव बनने की दिशा में योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सबसे अधिक सोलर पैनल लगवाने वाले गांव को एक करोड़ रुपये की विशेष अनुदान राशि दी जाएगी। इस योजना में झज्जर जिले के 29 ऐसे गांवों को शामिल किया गया है, 2011 की जनगणना अनुसार जिनकी आबादी 5 हजार से ज्यादा है।

इस विषय में जानकारी देते हुए DC स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलायी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में एक आदर्श सौर गांव बनाना है। इन चयनित गांवों में सोलर उपकरणों को अपनाने की 6 महीने की प्रतिस्पर्धा 3 जून से शुरू हो चुकी है जोकि 2 दिसंबर 2025 तक चलेगी। सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले गांव को मॉडल सोलर ग्राम बनाया जाएगा। चुने हुए गांवों में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य किए जाएंगे।

ज्यादा लाभ वाली पंचायतें होंगी शामिल

ADC जगनिवास ने बताया कि ऊर्जा विभाग द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री कुसुम सोलर वॉटर पंपिंग सिस्टम, सोलर स्ट्रीट लाइट, ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट योजनाओं को शामिल किया गया है। इन योजनाओं का ज्यादा लाभ लेने वाली पंचायतों को मॉडल सोलर ग्राम के लिए चयनित की जाएगी।

जिले के शामिल होने वाले गांव

झज्जर जिले के गुभाना, गोच्छी, बामनोली, बिरधाना, खेड़ी खुम्मार, अकेहड़ी मदनपुर, मातन, बराही, कानौंदा, साल्हावास, खरहर, मेहराणा, बिरोहड़, भापड़ौदा, बहु, पाटोदा, आसौदा टोडरान, खानपुर खुर्द, दुजाना, बुपनिया, दुलहेड़ा, बहराणा, मातनहेल, रोहद, माजरा डी, मांडोठी, बादली, छारा और डीघल गांव को शामिल किया गया है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें