Ration Card: फर्जी राशन घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, आदेश जारी

On: June 14, 2026 7:34 PM
Follow Us:
Rashan dipo news

Ration Card : गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीने वाले सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकार की जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत हर महीने राशन मुहैया कराया जाता है. इसके लिए उन्हें अंत्योदय या प्राथमिकता श्रेणी (PHH) राशन कार्ड दिया जाता है.

एक ही परिवार के कई राशन कार्ड
दरभंगा जिले में आपूर्ति विभाग को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि एक ही परिवार में कई सदस्य अलग-अलग राशन कार्ड के जरिए सरकारी अनाज उठा रहे हैं. कुछ मामलों में पति, पत्नी और बेटा – तीनों के नाम पर अलग-अलग कार्ड बनाए गए थे.

वन नेशन वन राशन कार्ड से बढ़ी सख्ती
वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू होने के बाद अब कोई भी व्यक्ति देश के किसी भी कोने से राशन उठा सकता है. इसका दुरुपयोग कर कुछ लोग अपने गृह जिले के अलावा दूसरे जिलों और राज्यों से भी राशन ले रहे थे. DM के जनता दरबार में बढ़ती शिकायतों के बाद इस पर सख्त कार्रवाई शुरू हुई.Ration Card

राशन कार्ड शुद्धता अभियान में हुआ खुलासा
जिला आपूर्ति विभाग ने हर महीने एक विशेष “राशन कार्ड शुद्धता अभियान” चलाया. इसमें PDS डीलरों, विकास मित्रों और शिकायत पत्रों की मदद से जानकारी इकट्ठा की गई. इस अभियान के तहत 2022 में कुल 16,646 राशन कार्ड रद्द किए गए.

तीनों अनुमंडलों में चला अभियान
जनवरी से जून 2022 तक चलाए गए पहले चरण में 10,841 कार्ड स्थाई रूप से रद्द किए गए. वहीं 2515 राशन कार्ड SDM स्तर से स्वतः रद्द हुए. सिर्फ सदर अनुमंडल में ही 7398 स्थाई और 2462 स्वतः कार्ड रद्द किए गए. बिरौल अनुमंडल में 3063 स्थाई और 1 स्वतः कार्ड रद्द हुआ. बेनीपुर अनुमंडल में 380 स्थाई और 52 स्वतः कार्ड निरस्त किए गए.

दूसरे चरण में भी 3 हजार से ज्यादा कार्ड हुए रद्द
जुलाई से दिसंबर 2022 तक के दूसरे चरण में 3290 राशन कार्ड डिलीट किए गए. इनमें से 2503 कार्ड सदर अनुमंडल, 432 बिरौल और 355 बेनीपुर अनुमंडल से हटाए गए.Ration Card

 

अब भी लाखों लाभुक सरकारी राशन पर निर्भर
इन सबके बावजूद जिले में अब भी 84,485 राशन कार्ड सक्रिय हैं. इनमें से अंत्योदय कार्ड – 89,120 लाभुक, जिन्हें हर माह 14 किलो चावल और 7 किलो गेहूं मुफ्त मिलता है. PHH कार्ड – 75,2365 लाभुक जिन्हें प्रति व्यक्ति 4 किलो चावल और 1 किलो गेहूं दिया जाता है.Ration Card

प्रखंडवार राशन कार्ड रद्द की स्थिति (2022)
प्रखंड रद्द किए गए कार्ड
तारडीह 1513
केवटी 144
बहादुरपुर 115
हनुमान नगर 16
जाले 75
सिंहवाड़ा 116
मनीगाछी 105
बहेड़ी 25
हायाघाट 22
सदर 372
बेनीपुर 181
अलीनगर 174
बिरौल 87
किरतपुर 47
घनश्यामपुर 80
कुशेश्वरस्थान 91
कुशेश्वर पूर्वी 79
जारी रहेगा सफाई अभियान
जिला आपूर्ति विभाग के प्रभारी राकेश रंजन ने बताया कि अभियान अभी जारी रहेगा और गैर पात्र लाभुकों को स्वेच्छा से राशन छोड़ने की सलाह दी गई है. यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now