Home Haryana News Police Recruitment: पुलिस में जल्द होगी 24 हजार पदों पर नई भर्ती,...

Police Recruitment: पुलिस में जल्द होगी 24 हजार पदों पर नई भर्ती, इस दिन नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद

0
2
Police Recruitment

Police Recruitment: पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई हैं। UP पुलिस में विभाग में जल्द ही 24 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। विभाग द्वारा जल्द ही इन 24 हजार पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी के दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए करीब 35 लाख आवेदन आने की उम्मीद जताई जा रही है।

UP पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती के लिए तैयारी कर ली है। शासन की हरी झंडी मिलते ही इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा और इसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, 15 जून तक नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

जानें किन पदों पर होगी भर्ती
UP पुलिस में 24 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जिसमें 19,220 कांस्टेबल और 4543 उपनिरीक्षक पद शामिल हैं। वहीं, सिपाही पीएसी के 9837, सिपाही पीएसी महिला वाहनी के 2282, सिपाही नागरिक पुलिस के 3245, सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस 2444, सिपाही विशेष सुरक्षा बल के 1341 और घुड़सवार पुलिस के 71 पद (कुल 19220) पद,

उप निरीक्षक के 4543 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस/प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ के 106 पद, प्लाटून कमांडर/उप निरीक्ष सशस्त्र पुलिस के 135 पद, उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पदों के लिए विज्ञापन जारी होगा।